प्रतिभा सिंह का कंगना रनौत पर तीखा हमला
प्रतिभा सिंह का कंगना रनौत पर तीखा हमला
खबर खास, शिमला :
हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सांसद कंगना रनौत पर तीखा हमला बोतलते हुए कहा है कि 'एक सांसद को भारत सरकार हर साल पांच करोड़ रुपए देती है और पांच साल में यह कुल 25 करोड़ हुए। ऐसे में कंगना का कहना कि उनके पास फंड नहीं, हास्यास्पद है।'
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कंगना अपनी सांसद निधि को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राशन बांटने, सड़कें व रास्ते बनाने पर खर्च कर सकती है, मगर वह प्रभावितों के बीच फंड और कैबिनेट नहीं होने का रोना रो रही है। उन्होंने कहा, कंगना अपनी जिम्मेदारियों से पीछे भाग रही है। उन्होंने कहा, कंगना आपदा प्रभावितों की दर्द समझती और संसद में यह बात उठाती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपदा के लिए बजट लाने की बात करती। मगर, वह इधर-उधर की बातें करती हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कंगना रनोट को चुनकर मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की स्थिति में कंगना को तुरंत लोगों के बीच आना चाहिए था।
वहीं, कंगना की ओर से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खिलखिलाने को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा, जिनके अपने चले गए, ऐसे लोग गले लगाकर बोलते हैं कि हमने अपने प्रियजनों को खो दिया। तो सांसद की कोशिश होनी चाहिए कि उनकी जो भी जरूरत है, उन्हें कैसे पूरा किया जाए।
गौर रहे कि बीते दो दिनों के दौरान कंगना सिराज, करसोग और नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पर थी। इस दौरान कंगना ने बार- बार एक बात कही कि उनके पास डिजास्टर के लिए फंड नहीं है। उनके पास न कैबिनेट हैं और न ही अधिकारी है। इस दौरान कंगना ने हंसते हुए भी मीडिया से बात की। इन सब बातों को लेकर कंगना अब घिरती नजर आ रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0