योजना के तहत 170 से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों के मालकी प्रमाण-पत्र सौंपे।
योजना के तहत 170 से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों के मालकी प्रमाण-पत्र सौंपे।
खबर खास, चंडीगढ़ :
आज ज़िला फरीदकोट के कोटकपूरा में पड़ने वाले गांव फिड्डे कलां में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत 170 से अधिक लाभार्थियों को उनके घरों के मालकी प्रमाण-पत्र सौंपे। यह योजना पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को संपत्ति के मालकी अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
इससे पहले इलाके के अधिकांश लोग अपने घरों में रहने के बावजूद कानूनी दस्तावेजों या मालकी अधिकारों से वंचित थे। जिस कारण उन्हें बैंक से ऋण लेने या घर की खरीद-बिक्री के समय कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को न केवल अपने घरों के पूर्ण कानूनी अधिकार मिलेंगे, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा और स्थिरता भी आएगी।
कोटकपूरा के निवासियों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने आज हमारा अधूरा सपना पूरा कर दिया है। स्पीकर ने कहा कि हम पंजाब के लोगों की मदद करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे, ताकि वे अपनी ज़िंदगी बड़े मान-सम्मान के साथ बसर कर सकें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026
Comments 0