आईएएस हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का उपायुक्त आईएएस विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग में एसीएस लगाया
आईएएस हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का उपायुक्त आईएएस विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग में एसीएस लगाया
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश में 13 अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। इनमें से 12 आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी शामिल है।
तैनाती का इंतजार कर रहे 1994 बैच के आईएएस विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक ट्रेनिंग विभाग में एसीएस लगाया गया है। 1998 बैच के आईएस सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवा कल्याण में प्रिंसीपल सचिव के तौर पर तैनाती दी गई है। 2007 बैच आईएएस कंवल प्रीत बराड़ जोकि स्वास्थ्य, परिवार कल्याण में सचिव हैं और फूड एवं ड्रग प्रशासन में अतिरिक्त कमिश्नर के तौर कार्य देख रहीं थीं, को अब इन विभागों के अलावा फरीदकोट डिवीजन के अतिरिक्त कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगी।
2009 बैच की आईएएस बबीता जोकि कृषि विभाग की कमिश्नर हैं, को फिरोजपुर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 2013 बैच के आईएएस हरप्रीत सिंह सूदन जोकि वर्तमान में खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाल रहे थे, अब पीएसआईईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर और पीएसआईडीसी के एमडी के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
2014 बैच के आईएएस जसप्रीत सिंह जोकि तैनाती का इंतजार कर रहे थे, को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर पहले आईएएस सुरभि मलिक तैनात थी।
इसके अलावा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का उपायुक्त बनाया गया है। वह पहले जालंधर के उपायुक्त पद पर तैनात थे। 2015 बैच के आईएएस अभिजीत कपलिस जोकि श्री मुक्तसर साहिब के उपायुक्त के साथ-साथ खनन एवं भू-विज्ञान के डायरेक्टर के तौर पर अतिरिक्त भार संभाल रहे थे, अब सिर्फ खनन एवं भू-विज्ञान का बतौर डायरेक्टर संभालेंगे।
2016 बैच के आईएएस अमित कुमार पंचाल को कपूरथला से श्री मुक्तसार साहिब का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। 2018 बैच के वरजीत वालिया को जालंधर का उपायुक्त के तौर पर तैनाती मिली है। इससे पहले वह पटियाला में उपायुक्त पद संभाल रहे थे।
2018 बैच के आईएएस जसबीर सिंह जोकि जालंधर में शहरी विकास के एडीसी के तौर पर कामकाज देख रहे थे, को सामान्य प्रशासन एवं समन्वय में अतिरिक्त सचिव तैनात किया गया है। 2019 बैच के आईएएस आकाश बंसल का एडीसी ग्रामीण विकास, मानसा से कपूरथला का उपायुक्त लगाया गया है। जबकि पीसीएस अधिकारी तेजदीप सिंह सैनी को एडीसी शहरी विकास, जालंधर तबादला किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0