भाजपा ने अश्वनी शर्मा को सोमवार को पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर आज पार्टी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
भाजपा ने अश्वनी शर्मा को सोमवार को पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर आज पार्टी की ओर से आदेश जारी किया गया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
भाजपा ने अश्वनी शर्मा को सोमवार को पंजाब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर आज पार्टी की ओर से आदेश जारी किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है।
अश्वनी शर्मा 17 जनवरी 2020 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक पंजाब भाजपा के प्रधान पद पर रहे थे। उनके नेतृत्व में ही अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, जिसमें पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के खांटी नेता अश्वनी शर्मा के पास राजनीति का पुराना तजुर्बा है। उनके पार्टी के बाहर दूसरी पार्टियों के नेताओं के साथ भी तालमेल अच्छा है और वह दो बार प्रधान रह चुके हैं।
साल 2023 में जब सुनील जाखड़ को पार्टी ने अध्यक्ष नियुक्त किया वैसे ही वह पार्टी के क्रिया कलापों से दूर हो गए। बाद में पार्टी ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0