डा. कौस्तूभ को एडीजीपी सुरक्षा लगाया कई आईपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नियुक्तियां
डा. कौस्तूभ को एडीजीपी सुरक्षा लगाया कई आईपीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले एवं नियुक्तियां
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब सरकार ने मंगलवार को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। यहां जारी एक आदेश में 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. सुखचैन गिल को इंटेलिजेंस विभाग का प्रमुख बनाया है। डा. गिल वर्तमान में आईजीपी हैडक्वार्टर्स के पद पर तैनात थे। उन्हें इंटेलिजेंस प्रमुख बनाए जाने को काफी अहम कदम माना जा रहा है।
वहीं, 1994 बैच के आईपीएस नरेश अरोड़ा को जोकि वर्तमान में स्पेशल डीजीपी मानवाधिकार आयोग चंडीगढ़ का पद देख रहे थे, उन्हें पीएसएचआरसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएस श्रीवास्तवा को स्पेशल डीजीपी सुरक्षा से हेडक्वाटर ट्रांसफर किया गय है। जबकि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी पीके सिन्हां जोकि स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस, एसएएस नगर के अलावा विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख निदेशक के तौर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को अब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डा.कौस्तूभ शर्मा जोकि एडीजीपी मानव अधिकार का कार्यभार संभाल रहे थे, को एडीजीपी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2011 बैच के आईपीएस संदीप गोयल वर्तमान में डीआईजी बार्डर रेंज, अमृतसर पद पर तैनात थे, को डीआईजी एजीटीएफ-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इन दोनों पदों को संभालेंगे। एसएसपी रोपड़ मनिंदर सिंह जोकि 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अब वर्तमान पद के साथ-साथ एआईजी वैल्फेयर का पद भी संभालेंगे। जबकि कंवलदीप सिंह एआईजी क्राइम का तबादल एआईजी निजी-1 में किया गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0