|

हिमाचल : मिस इंडिया प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर-अप शीनम आजाद ने की सीएम सुक्खू से भेंट

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां यूएमडी मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रहीं शीनम आजाद ने भेंट की और सौंदर्य प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा किए। शीनम आजाद शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के चैथला गांव की निवासी हैं।

By Super Admin | November 19, 2024 | 0 Comments

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर की पुष्पाजंलि अर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को मजबूत आधार प्रदान कर सशक्त बनाया।

By Super Admin | November 19, 2024 | 0 Comments

हिमाचल भवन मामले में प्रदेश सरकार उचित कानूनी उपाय करेगी सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को अटैच करने के निर्णय के विरूद्ध राज्य सरकार उचित कानूनी उपाय सुनिश्चित करेगी।

By Super Admin | November 19, 2024 | 0 Comments

Himachal : बच्चे राष्ट्र की प्रगति की आधारशिलाः शुक्ल

उत्तर प्रदेश में बाल अधिकार, संरक्षण और विकास के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्था सेफ सोसइटी, गोरखपुर द्वारा लखनऊ में आयोजित समागम’ 24 कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से राजभवन से जुड़े।

By Super Admin | November 20, 2024 | 0 Comments

हिमाचल : विधवाओं को गृह निर्माण के लिए मिलेगी 4 लाख रुपए की सहायता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी पात्र महिलाओं को मकान बनाने के लिए 4 लाख रुपए की वित्तीय सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं और एकल नारियों को उनके मकान बनाने के सपने को साकार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने को पहल कर रही है।

By Super Admin | November 20, 2024 | 0 Comments

हिमाचल : ऊर्जा संरक्षण में हर व्यक्ति का सहयोग जरूरीः राज्यपाल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सहयोग करना चाहिए क्योंकि ऊर्जा संरक्षण निरंतर विकास का एक बड़ा हिस्सा है।

By Super Admin | November 20, 2024 | 0 Comments

हिमाचल भाजपा में ईस्ट इंडिया कंपनी का हो चुका है प्रवेश : कांग्रेस

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने नई हिमाचल भाजपा के नेताओं पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा में ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रवेश हो चुका है। हर्ष महाजन, सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा ने भाजपा को आंतरिक रूप से कब्जा लिया है और हिमाचल में भाजपा इनकी गुलाम बन गई है। इन तीनों नेताओं का ध्येय जनसेवा नहीं धनसेवा है। ऑपरेशन लोटस फेल होने के बाद से ये नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रच रहे हैं।

By Super Admin | November 21, 2024 | 0 Comments

हिमाचल : राजभवन में मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल ने उत्तराखंड व झारखंड मूल के नागरिकों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड और झारखण्ड राज्यों के हिमाचल मेें रहे नागरिकों के लिए राजभवन में ‘‘मिलन कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इन राज्यों के गत दिनों आयोजित स्थापना दिवसों के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल इस अवसर पर उपस्थित थे।

By Super Admin | November 21, 2024 | 0 Comments

Himachal : शिमला जिला के ठियोग में 86 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगी वाइनरी: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) शिमला जिला के ठियोग के पराला में वाइनरी स्थापित करेगा।

By Super Admin | November 21, 2024 | 0 Comments

हिमाचल : मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर रोक लगाने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की कानूनी व्याख्या पर स्पष्टता प्रदान की है, जो उच्च न्यायालय के निर्णय के पैराग्राफ 50 से भिन्न है।

By Super Admin | November 22, 2024 | 0 Comments

Hot Categories

5
3
1
1