वित्त मंत्री ने सभी विभागों से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी; आंतरिक समितियों के सदस्यों के नाम सूचना पट्टों और सरकारी वेबसाइटों पर प्रदर्शित करने के निर्देश।
वित्त मंत्री ने सभी विभागों से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम कानून के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी; आंतरिक समितियों के सदस्यों के नाम सूचना पट्टों और सरकारी वेबसाइटों पर प्रदर्शित करने के निर्देश।
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को सभी प्रशासनिक विभागों को कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और शिकायत निवारण अधिनियम, 2013 का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के लिए कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है।
सभी विभागों से मांगी अनुपालन रिपोर्ट
पंजाब इस्त्री मुलाजम तालमेल कमेटी के साथ बैठक के दौरान चीमा ने सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि सभी प्रशासनिक विभागों से कानून के तहत अनिवार्य आंतरिक समितियों के गठन को लेकर अनुपालन रिपोर्ट एकत्र की जाए।
समिति सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने के निर्देश
वित्त मंत्री ने विभागों को यह भी निर्देश दिया कि आंतरिक समितियों के सदस्यों के नाम सरकारी वेबसाइटों और कार्यालयों के सूचना पट्टों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और महिला कर्मचारियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित समिति तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है।
कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी हुई चर्चा
वित्त मंत्री ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनकी लंबित मांगों तथा शिकायतों पर चर्चा की।
उन्होंने संगठनों को सरकार की ओर से सहयोग का भरोसा देते हुए कहा, “भगवंत मान सरकार आपके मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है। आपकी ज्यादातर जायज मांगें पहले से ही प्रशासनिक प्रक्रिया में हैं और जल्द ही पूरी की जाएंगी।”
कई कर्मचारी संगठनों ने रखीं अपनी समस्याएं
बैठकों में पंजाब पुलिस 2016 प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों, मनरेगा कर्मचारी यूनियन, पंजाब पुलिस कोरोना वॉरियर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, जीपीडब्ल्यूएससी जल आपूर्ति पंप ऑपरेटर एसोसिएशन और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगें और समस्याएं वित्त मंत्री के सामने रखीं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0