राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन शनिवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। वह 73 वर्ष के थे।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन शनिवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। वह 73 वर्ष के थे।
खबर खास, शिमला :
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका निधन शनिवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ। वह 73 वर्ष के थे। राज्यपाल ने कहा कि किशन कपूर जन समर्पित नेता थे और उन्होंने प्रदेश के लोगों के कल्याण और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए किशन कपूर ने बहुमूल्य योगदान दिया है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।
सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0