भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर का शनिवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 73 साल के थे और पिछले लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई में अंतिम सांस ली।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर का शनिवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 73 साल के थे और पिछले लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई में अंतिम सांस ली।
चंडीगढ़ के पीजीआई में ली अंतिम सांस, अंतिम संस्कार कल धर्मशाला में
खबर खास, शिमला/धर्मशाला :
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद किशन कपूर का शनिवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 73 साल के थे और पिछले लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनका संस्कार कल, रविवार को उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। वहीं कपूर के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।
किशन कपूर 1970 में जनसंघ के सदस्य बने और 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद 1982 में धर्मशाला मण्डल के अध्यक्ष बने, 1990 में वह पहली बार विधायक बने और 1993 में दूसरी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वे विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे तथा 1995-97 तक वे जिला कांगड़ा के अध्यक्ष भी रहे। किशन कपूर जी का परिवहन एवं कानून मंत्री तथा खाद्य आपूर्ति एवं शहरी विकास मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास कार्यो में अहम योगदान रहा है। 2019 में हुए लोकसभा चुनावो में किशन कपूर जी ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और देशभर में रिकाॅर्ड मार्जिन से जीत दर्ज की थी।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि किशन कपूर एक मधुरभाषी, मिलनसार और एक दूरदर्शी नेता थे। उनसे उनका आत्मियता का नाता रहा है और विधानसभा में उनके साथ उन्हें काम करने का सुअवसर भी मिला था। उन्होनें किशन कपूर के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया है।
भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0