ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगी।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगी।
खबर खास, शिमला :
प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसे लेकर मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक लागू रहेंगी।
साल 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन को सचिव (तकनीकी शिक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. जैन वर्तमान में सलाहकार (रेगुलेटरी रिफॉर्म्स), सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी) तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं जेएसवी के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। जैन तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व आगामी आदेशों तक संभालेंगे।
वहीं, वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को कांगड़ा मंडल के मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संदीप कुमार वर्तमान में कांगड़ा मंडल धर्मशाला में सेटलमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0