मृतकों में महाराष्ट्र व नेपाली मूल की महिला शामिल, घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, यूपी और केरल के पर्यटक शामिल
मृतकों में महाराष्ट्र व नेपाली मूल की महिला शामिल, घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, यूपी और केरल के पर्यटक शामिल
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में आज बुधवार को यात्रियों से भरी चलती निजी बस पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हैं। दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मरने वालों में महाराष्ट्र के जलगांव की लक्ष्मी विरानी और एक नेपाली मूल की महिला शामिल है। घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के टूरिस्ट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बाहरी राज्यों के टूरिस्ट किन्नौर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमने आए हुए थे और आज शिमला की तरफ लौट रहे थे। हादसे के वक्त बस में 15 से ज्यादा यात्री सवार थे।
पुलिस के अनुसार, HP-63A-1891 नंबर की निजी बस रामपुर से शिमला की तरफ आ रही थी। रामपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बिथल के पास काली मिट्टी इलाके में दोपहर करीब 3 बजे पहाड़ी से चट्टानें बस पर गिर गईं, जो बस की एक साइड को चीरते हुए अंदर बैठी सवारियों के ऊपर गिर गई। इससे बस में चीख पुकार मच गई। चट्टानें लगने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ घटनास्थल से कुछ फीट की दूर पर बस को खड़ा किया। इसके बाद सवारियों को नीचे उतारा गया।सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल को रवाना हुई। इसके बाद घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद शिमला जिला पुलिस ने रामपुर से कुमार सैन के बीच नेशनल हाईवे-5 पर यात्रा को टालने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
इस हादसे में मुंबई की वर्ली इस्ट के समवानगर कांधी निवासी श्रुति बेसमाकर, केरल के अर्जुन, नेपाल के रेशम, मुबई के अंधेरी ईस्ट निवासी हिना, करसोग के जाच निवासी मनी राम, यूपी के अभिषेक सिंह, रामपुर के मनोहर सिंह, किन्नौर के राकेश कुमार, कुमारसैन के रितिश, पुणे की रितिका घायलों में शामिल हैं जबकि एक घायल की पहचान नहीं हुई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0