मंडी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गई जान, बीबीएमबी कॉलोनी में परिवार हुआ था मलबे में दफन युवा कांग्रेस नेता की गई जान
मंडी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गई जान, बीबीएमबी कॉलोनी में परिवार हुआ था मलबे में दफन युवा कांग्रेस नेता की गई जान
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में जंगमबाग बीबीएमबी कॉलोनी के पास हुए भूस्खलन में एक परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों की मौत हो गई। बीते रोज हुए इस भूस्खलन में एक ही परिवार में दंपति और उनकी बेटी व मां की मौत हो गई। जबकि एक स्कूटी सवार और टाटा सुमो सवार युवा कांग्रेस नेता भी इसके मलबे की चपेट में आ गया। इसके अलावा बीबीएमबी कॉलोनी में रहने वाली एक अन्य महिला की भी मौत हो गई।
मृतक के भाई परमीत सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडस्लाइड के बाद काफी देर तक मलबे में दबे लोगों के चिल्लाने की आवाजें आती रही।
हादसे के एक घंटे के भीतर गुरप्रीत उर्फ सोनू की पत्नी भारती (30) और बेटी कीरत (अढ़ाई साल) को मलबे से निकाल दिया गया। दोनों को शाम 8.30 बजे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। जबकि रात डेढ़ बजे के करीब गुरप्रीत और सुबह 5 बजे गुरप्रीत की मां सुरेंद्र कौर का शव मलबे से निकाला गया। चारों के शवों को सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे दिए जाएंगे।
परमीत सिंह ने बताया कि भाई सुंदरनगर में प्राइवेट बस चलाता था। वह बीबीएमबी कॉलोनी में अपने मकान में रहता था, जो कि बीती शाम को लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया।
इस हादसे में बीबीएमबी कॉलोनी की शांति देवी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें शांति देवी की भी मौत हो गई। वह अकेले रहती थीं। पहाड़ी से जिस वक्त मलबा गिरा, उस दौरान एक स्कूटी सवार और टाटा सुमो सवार युवा कांग्रेस नेता भी वहां से गुजर रहा था और दोनों इसकी चपेट में आ गए। इससे स्कूटी सवार प्रकाश शर्मा निवासी डढयाल और गाड़ी में सवार युवा कांग्रेस नेता राहुल मढ़याल निवासी सुंदरनगर की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल मंडयाल के आकस्मिक निधन पर शोक जताया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0