मरने वालों में आठ लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
मरने वालों में आठ लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
खबर खास, मिर्जापुर :
उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में बोलेरो सवार सभी नौ लोग जिंदा जल गए। यह लोग बेटे का मुंडन करवाकर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक की अचानक ब्रेक फेल हो गई और वह बेकाबू होकर आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट से जा टकराया। जबकि दोनों गाड़ियां आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। रफ्तार इतनी तेज थी कि बोलेरो उछल गई और तेज धमाके से उसमें आग लग गई जबकि स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई।
आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार नौ लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस गाड़ी में एक ही परिवार के आठ लोग और गाड़ी का ड्राइवर था। गाड़ी में सवार लोगों ने मदद की गुहार भी लगाई लेकिन आसपास से मदद के लिए आग लोग भी आग तेज होने के चलते नजदीक जाने की हिम्मत नहीं कर पाए। ढाई घंटे तक गाड़ी जलती रही। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह परिवार मैहर से आठ साल के बेटे के मुंडन से लौट रहा था। इस हादसे में इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग जिगना के नरैना गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एमपी के सतना निवासी प्रियंका सिंह (42) उसका पुत्र कर्तिकेय सिंह (19), मिर्जापुर के जिगना निवासी पीयूष सिंह (15), उसकी मां वीना सिंह (47), बहना सोनम सिंह (9), जिगना निवासी पंकज सिंह (40), जिगना निवासी वंदना सिंह (48) व उनका पुत्र शिवा सिंह (8), जिगना निवासी विष्णु सिंह (45), कार सवार यूपी के सोनभद्र के गांव मझिगांव निवासी जय प्रकाश (28), ट्रक क्लीनर एमपी सागर के नया खेड़ा निवासी विकास शर्मा (32) शामिल हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0