दहेज उत्पीड़न और कथित अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
दहेज उत्पीड़न और कथित अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
खबर खास | नई दिल्ली
पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी थाना क्षेत्र स्थित गगन विहार सोसायटी में 45 वर्षीय महिला की उनके घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है। उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन में कैंची घोंपी गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद से कोमल का पति कमल फरार है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह दोपहर करीब 1:30 बजे एक बैग लेकर स्कूटर पर घर से निकलता हुआ दिखाई दिया है। इसी आधार पर पुलिस को हत्या में उसकी संलिप्तता का संदेह है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि कमल का किसी अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कमल कोमल को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।
कोमल अपने पति और जुड़वां बच्चों गौरव और गोरविका के साथ गगन विहार स्थित चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। मकान के अन्य हिस्सों में भी परिवार के सदस्य रहते हैं।
कोमल घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाती थीं, जबकि कमल निजी ट्यूटर के रूप में छात्रों के घर जाकर पढ़ाता था। उनका बेटा गौरव एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुका है और एमडी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं बेटी गोरविका नोएडा में नौकरी करती है।
हत्या का खुलासा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब गौरव लाइब्रेरी से घर लौटा। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचने पर उसने अपनी मां का शव देखा, जबकि पिता घर से गायब थे।
इसके बाद गौरव ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें उसके पिता कमल को दोपहर में बैग लेकर स्कूटर से घर से निकलते हुए देखा गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0