इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।
इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।
खबर खास, शिमला :
डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्नेंस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश के विद्यालयों में 20 अप्रैल, 2026 से अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट (एमबीयू) शिविर आयोजित करवाएं जाएंगे। यह शिविर डिजिटल टेक्नोलॉजिज एंड गवर्र्नेंस, स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उन बच्चों के आधार का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट करवाना है जिन्होंने 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इन आयुवर्ग के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक विवरण (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन और फोटोग्राफ) अपडेट करवाना आवश्यक है, ताकि आधार की वैधता बनी रहे।
उन्होंने बताया कि जिला-वार चरणबद्ध यह शिविर सरकारी और निजी विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आग्रह किया कि विद्यार्थी और अभिभावक इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए विद्यालय प्रशासन और शिविर टीमों का सहयोग करें। अभिभावकों से अनुरोध है कि शिविर में बच्चे के आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर (यदि संभव हो) और अभिभावक/संरक्षक की उपस्थिति (आवश्यकता के अनुरूप) सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय अवधि के भीतर पात्र बच्चों का अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट पूरा करवाएं, ताकि भविष्य में आधार-आधारित सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0