हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक साल तक चलने वाले इन समारोहों की शुरुआत 26 नवंबर से हुई थी, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।