भारत-यूएई रिश्तों को नई मजबूती देने पर जोर, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग पर होंगे अहम समझौते
भारत-यूएई रिश्तों को नई मजबूती देने पर जोर, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग पर होंगे अहम समझौते
खबर खास | अबू धाबी
नरेंद्र मोदी को अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में अबू धाबी पहुंचने पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर स्वयं उनका स्वागत किया।
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, संयुक्त अरब अमीरात के F-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह दोनों देशों के मजबूत रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री 15 मई से 20 मई तक आधिकारिक विदेश दौरे पर हैं।
राष्ट्रपति अल नहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और यूएई को अपना “दूसरा घर” बताया। उन्होंने कहा कि फाइटर जेट एस्कॉर्ट पूरे भारत के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
इस दौरे में ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख मुद्दा रहने की संभावना है। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एलपीजी सहयोग और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से जुड़े दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वहां 45 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और इस दौरान भारतीय समुदाय के कल्याण और सुविधाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0