पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईडी छापों और राजनीतिक विवादों पर घेराबंदी की तैयारी, विपक्ष को भी दे सकते हैं करारा जवाब
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, ईडी छापों और राजनीतिक विवादों पर घेराबंदी की तैयारी, विपक्ष को भी दे सकते हैं करारा जवाब
ख़बर ख़ास |चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं, जिसमें उनके केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम मान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी, ईडी की कार्रवाई और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर केंद्र को घेर सकते हैं।
इसके साथ ही वे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी दे सकते हैं, जो गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने के लिए प्रस्तावित कानून से जुड़े हैं।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस “शुक्राना यात्रा” के बाद मुख्यमंत्री की पहली मीडिया बातचीत होगी, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
उधर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। माना जा रहा है कि सीएम मान आज विपक्ष के इन आरोपों पर भी पलटवार कर सकते हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0