खास मौके पर मेकर्स ने किया ऐलान, क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ में दिखेंगी कई दमदार कलाकार
खास मौके पर मेकर्स ने किया ऐलान, क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ में दिखेंगी कई दमदार कलाकार
खबर खास | मुंबई
वेटरन बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी आने वाली क्राइम-कॉमेडी सीरीज़ ‘माँ बहन’ के मेकर्स ने शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज़ 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
इस सीरीज़ में तृप्ति डिमरी, धरणा दुर्गा और रवि किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सपोर्टिंग कास्ट में गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज शामिल हैं।
सीरीज़ की कहानी रेखा नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले से ही कई जिम्मेदारियों को संभाल रही होती है। उसकी जिंदगी में अचानक तब बड़ा मोड़ आता है जब उसके किचन में एक लाश मिलती है। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों—जिम्मेदार जया और बेफिक्र सुषमा—के साथ एक उलझी हुई स्थिति में फंस जाती है।
तीनों को इस मुश्किल हालात से निकलने के लिए तेज दिमाग से काम लेना पड़ता है, झूठ बोलना पड़ता है और साथ ही पड़ोसियों की नजरों से सच को छुपाना पड़ता है।
सस्पेंस और हास्य के मिश्रण से बनी यह सीरीज़ एक अनोखा पारिवारिक ड्रामा पेश करती है, जिसमें कई अप्रत्याशित ट्विस्ट और मजेदार पल देखने को मिलेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0