नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
खबर खास, शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन साल भाजपा की केंद्र में सरकार, पूर्व की भाजपा सरकार और अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के खिलाफ बोलते हुए ही निकाले हैं। जबकि वह बाकी के दो साल भी इसर तरह की तथ्यहीन, तर्कहीन, बे सिर पैर की बातें करके निकालना चाहते हैं। लेकिन अब उनके झूठ का घड़ा भर चुका है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा से लेकर ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठे सर्टिफाइड हो चुके मुख्यमंत्री के बहाने और झूठ सुनने की बजाय अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है। एक ही झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता बल्कि उसे बोलने वाला बेनकाब हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के कर्मचारी सड़कों पर है। पेंशनर्स अपनी पेंशन की मांग कर रहे हैं। एचआरटीसी कर्मी भी अपना हक मांग रहे हैं मुख्यमंत्री उन्हें हजारों करोड़ रुपए की बातें सुना रहे हैं। एचआरटीसी के कर्ता धर्ता और मंत्री पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अक्षमता का आरोप लगाकर बातें टाल रहे हैं। लोगों को सरकार की आपसी खींचतान के बारे में बताने से बेहतर है कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याएं सुने और सुलझाएं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में लिए गए कर्ज के आंकड़े को छुपा रहे हैं। सुख की सरकार ने 34 महीने के कार्यकाल में ही लगभग 40 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। यानी हर महीने 1100 करोड़ से अधिक का कर्ज यह सरकार ले रही है। दु:ख इस बात का है कि यह आंकड़ा हर तिमाही में बढ़ता जा रहा है। सुख की सरकार द्वारा प्रदेश के ऊपर नाना प्रकार के टैक्स थोपे जा रहे हैं। यह सरकार यदि अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी तो कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हो भाजपा में आए कांग्रेस के नेता
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप के नेतृत्व में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारियों का एक दल नेता प्रतिपक्ष से उनके शिमला स्थित आधिकारिक निवास पर मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी एवं सर्व समावेशी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। जयराम ठाकुर ने सभी को भाजपा का पटका पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने अपने हर वादे को समय से पहले पूरा करके डिलीवर किया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सभी भाजपा में आने के इच्छुक सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री से मिलकर विधिवत पार्टी में शामिल होंगे।
प्रदेशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेशवासियों को छोटी दीवाली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व प्रकाश, उत्साह और सौहार्द का प्रतीक है। छोटी दीवाली का दिन बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का संदेश देता है। हिमाचल प्रदेश के समस्त देवी देवताओं से मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0