“पोलियो उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी)" 8 दिसंबर 2024 को देश के चयनित भागों में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा के 6 जिलों यानी कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और नूंह में भी मनाया जाएगा। यह बात डॉ. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा सेक्टर -2, पंचकूला में आयोजित राज्य टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक के दौरान कही।