उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए अपनी होने वाली दुल्हन अमरीन के साथ एआई जनरेटेड तस्वीर शेयर की है।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए अपनी होने वाली दुल्हन अमरीन के साथ एआई जनरेटेड तस्वीर शेयर की है।
खबर खास, शिमला :
प्रदेश की कांग्रेस व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू नीत सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य ने उनकी दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाओं, प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए अपनी होने वाली दुल्हन अमरीन के साथ एआई जनरेटेड तस्वीर शेयर की है।
इस पोस्ट में विक्रमादित्य सिंह ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, सभी प्रदेशवासियों के प्यार,आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। प्रदेश के 75 लाख साथी हमारा परिवार है। अंत में विक्रमादित्य ने 22 सितंबर की तरफ इशारा करते हुए लिखा है जय श्री राम।
गौर रहे कि हिमाचल के छह बार के सीएम रहे दिवंगत राजा वीरभद्र के पुत्र विक्रमादित्य का विवाह चंडीगढ़ की डा.अमरीन कौर से होने जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0