ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ी, केलांग सबसे ठंडा; मनाली, कुल्लू और मंडी समेत कई क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से गर्मी से राहत
ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ी, केलांग सबसे ठंडा; मनाली, कुल्लू और मंडी समेत कई क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से गर्मी से राहत
खबर खास | शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद पहाड़ी और आसपास के मध्य ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम में आए इस बदलाव से कई क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है और ठंड का असर बढ़ने लगा है।
शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की 18 सितंबर की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, शिमला जिले के सनी बाजी में सबसे ज्यादा 33.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुल्लू के सियोबाग में 19 मिलीमीटर, मनाली में 17 मिलीमीटर, भुंतर में 14.4 मिलीमीटर, कोठी में 11.6 मिलीमीटर और मंडी के पंडोह में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। रामपुर में भी 10.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक शिमला में 3 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 6 मिलीमीटर, भुंतर में 14.4 मिलीमीटर, कल्पा में 1.6 मिलीमीटर, मनाली में 17 मिलीमीटर, मंडी में 9.8 मिलीमीटर और बिलासपुर में 4.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कुफरी में 10 मिलीमीटर और सियोबाग में 19 मिलीमीटर वर्षा हुई।
बारिश के साथ कई इलाकों में तापमान भी तेजी से गिरा
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान में 2 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। 17 सितंबर को ऊना 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
वहीं, लाहौल-स्पीति का केलांग 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ हिमाचल का सबसे ठंडा स्थान रहा। 17 सितंबर को शिमला का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, सोलन का 26, मंडी का 26.6, बिलासपुर का 30, नाहन का 27 और मनाली का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के बाद खासकर पहाड़ी जिलों में मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम में यह बदलाव आने वाले दिनों में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने का संकेत भी दे रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0