इस हादसे में एक गंभीर
इस हादसे में एक गंभीर
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा निचार उपमंडल के जानी संपर्क मांग पर पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस कार हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को जब कार जानी लिंक रोड से गुजर रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में जानी गांव के हिमेश कुमार (19) उसकी मां कृष्णा (42), इंदर लाल (30) और ग्रांगे गांव की सुषमा (47) की जान गई है। जबकि जानी गांव की विद्या कृष्ण (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायल विद्या कृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद छोलतु स्थित जिंदल संजीवनी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद जानी गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सीएम सुक्खू ने किन्नौर जिला के भावानगर के समीप जानी लिंक रोड पर हुए कार हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0