संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूर्जा अर्चना करने पहुंचे थे साथ में अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया भी रहे मौजूद
संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूर्जा अर्चना करने पहुंचे थे साथ में अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया भी रहे मौजूद
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को संगरूर में थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें एयरलिफ्ट कर मोहाली पहुंचाया गया। जहां स्थित फोर्टिस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया है। संगरूर में उनके साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि आज दोपहर में सीएम ने संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद जानकारी मिली की किसी राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें वहां डाक्टरों की जांच के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली पहुंचाया गया। मान शाम करीबन चार बजे फोर्टिस अस्पताल मोहाली पहुंचे।
बताया जा रहा है कि वह अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। वहीं फाजिल्का का दौरा रद्द कर दिया गया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0