31 मई को रामगढ़ रेंज में होगा विस्फोटक परीक्षण, लोगों को घरों में रहने की सलाह
31 मई को रामगढ़ रेंज में होगा विस्फोटक परीक्षण, लोगों को घरों में रहने की सलाह
खबर खास | पंचकूला
पंचकूला के रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 31 मई को होने वाले हाई-कैलिबर बम परीक्षण को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। यह परीक्षण रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) द्वारा रामगढ़ रेंज में किया जाएगा।
डीआरडीओ (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक परीक्षण रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि विस्फोट अत्यंत शक्तिशाली हो सकता है और बम के टुकड़े (स्प्लिंटर्स) लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं।
परीक्षण स्थल के आसपास जमीन पर लगभग दो किलोमीटर तक का क्षेत्र स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों को परीक्षण के दौरान अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है।
टीबीआरएल के टेक्नोलॉजी डायरेक्टर सी. सरकार ने पंचकूला के उपायुक्त को भेजे पत्र में निर्देश दिया है कि भानू और बिल्ला गांव के लोगों को परीक्षण के दौरान घरों के अंदर ही रहने के लिए सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा असरेवाली, नग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी तथा रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों को भी सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0