निकाय चुनाव परिणामों के बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों की संभावना
निकाय चुनाव परिणामों के बाद पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों की संभावना
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब में नगर निकाय चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई है।
नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही वर्गों की नजरें टिकी हुई हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कैबिनेट बैठक 30 मई को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास, सेक्टर-2, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे और सभी मंत्रियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों तथा कई जनकल्याणकारी मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन निकाय चुनावों के नतीजों के बाद इस बैठक को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0