हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी की अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्यो का जायजा लिया।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी की अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्यो का जायजा लिया।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी की अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होनें गेहूं की ढेरी पर जाकर फसल की नमी को भी चैक किया और मौके पर उपस्थित किसान से भी उसकी फसल खरीद के साथ-साथ तुलाई, फसल का भुगतान व अन्य कोई समस्या तो नहीं है इस बारे भी जाना।
राणा ने इस मौके पर आढ़तियों से भी बातचीत करते हुए मंडी में दी जा रही सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें गेहूं खरीद कार्य की जानकारी हासिल की। सम्बंधित खरीद एजेंसियों से अब तक हुई गेहूं की आवक , खरीदी और उठान की भी जानकारी ली। कृषि मंत्री ने आढ़तियों की सूरजमुखी की खरीद से संबंधित मांग पर आश्वासन दिया कि अगले सीजन में उनकी सूरजमुखी की फसल की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
इसके उपरांत उन्होंने अनाज मंडी अम्बाला छावनी का भी दौरा किया और वहां की भी जानकारी लेते हुए उठान के कार्य को और बेहतर तरीके से करने बारे निर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राणा ने कहा कि राज्य सरकार पूर्णत: किसानों को समर्पित है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तुफान व आंधी की वजह से आगजनी की घटनाओं के चलते 801 एकड़ फसल का नुकसान का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, इसके साथ-साथ कुछ पॉलीहाउस का नुकसान व पशुओं की भी मृत्यु हुई है। किसानों का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी। हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया जा रहा हैं। इसके साथ-साथ किसानों की फसलों की अदायगी का भुगतान भी 48 घंटे के भीतर किया जा रहा हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0