बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल शुक्ल के अभिभाषण से होगी।
बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल शुक्ल के अभिभाषण से होगी।
खबर खास, शिमला :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी।
बजट सत्र में कितनी बैठकें होनी है और 2026-27 का बजट कब पेश होगा, इसकी तारीख कल होने वाली कैबिनेट मीटिंग में तय होगी। इससे पहले सरकार ने 17 फरवरी को एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था। इस विशेष सत्र में रेवेन्यू डिफिसिट ग्रांट को लेकर चर्चा की जानी थी, लेकिन राज्यपाल ने इसकी इजाजत नहीं दी और सरकार को बजट सत्र बुलाने की सलाह दी। इसके बाद सरकार के आग्रह पर 16 फरवरी से बजट सत्र बुला लिया गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल कैबिनेट मीटिंग बुला रखी है। इसमें बजट सत्र और रेवेन्यू डिफिसिट ग्रांट को लेकर चर्चा होगी। हिमाचल का बजट कब पेश होगा, इसकी तारीख भी कल तय होगी।
गौर रहे कि केंद्र सरकार ने हिमाचल की आरडीजी को बंद किया है। राज्य सरकार को इससे पांच सालों के दौरान लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। प्रदेश सरकार बार-बार कह रही है कि 16वें वित्त आयोग द्वारा आरडीजी बंद करने की वजह से राज्य की आर्थिक सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए, सरकार इसे बहाल करने के लिए विधानसभा में चर्चा के बाद प्रस्ताव केंद्र को भेजना चाह रही थी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0