गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह ने भागने की कोशिश की, जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल: डीआईजी बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी अमृतसर ग्रामीण
गिरफ्तार आरोपी शमिंदर सिंह ने भागने की कोशिश की, जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल: डीआईजी बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी अमृतसर ग्रामीण
खबर खास, चंडीगढ़/अमृतसर :
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने अमृतसर के खासा क्षेत्र में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लकी ओबेरॉय हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बेरेटा .30 बोर पिस्तौल बरामद की है। यह जानकारी डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने दी।
गिरफ्तार आरोपी, जिसकी पहचान जालंधर के मिठापुर निवासी शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, अपराध को अंजाम देने के समय एक्टिवा स्कूटर चला रहा था। उल्लेखनीय है कि शमिंदर सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।
जानकारी के अनुसार सतविंदरपाल सिंह उर्फ लकी ओबेरॉय को शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में एक सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी, जब वह माथा टेकने के बाद वापस जा रहे थे।
डीआईजी संदीप गोयल ने कहा कि घटना के तुरंत बाद अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि शमिंदर सिंह ने हत्या के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खासा क्षेत्र में शरण ली हुई है। उन्होंने कहा कि इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहाती पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाके लगाए और जांच तेज कर दी।
अधिक विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर देहाती सुहेल कासिम मीर ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान जब पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते देखा तो पुलिस पार्टी ने उसे तुरंत रुकने का इशारा किया, जिसके चलते आरोपी घबरा गया और अपनी मोटरसाइकिल पीछे मोडऩे की कोशिश की, जिसमें वह नियंत्रण खो बैठा और गिर पड़ा।
उन्होंने कहा कि इसके बाद भागने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पार्टी पर खुलेआम गोलियां चला दीं, जिसके चलते स्व-रक्षा में पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी की गई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने लकी ओबेरॉय हत्याकांड में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में भी महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। इन खुलासों के आधार पर शेष आरोपियों को पकडऩे के लिए और छापेमारी तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस थाना जालंधर कमिश्नरेट डिवीजन 6 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) और 61(2) तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 25 दिनांक 6/2/2026 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।
----
सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब
* गैंगस्टरों पर वार का 19वां दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 180 काबू
— पुलिस टीमों ने 112 व्यक्तियों विरुद्ध की एहतियाती कार्यवाही, 266 को पूछ- पड़ताल के बाद किया रिहा
— लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त रूप में दे सकते हैं गैंगस्टर बारे जानकारी
— युद्ध नशे के विरुद्ध का 19वां दिन 95 नशा तस्कर 12.3 किलो हेरोइन समेत गिरफ़्तार
चंडीगढ़, 7 फरवरी:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ’गैंगस्टरों पर वार’ को 19 वें दिन जारी रखते, पंजाब पुलिस ने आज सूबे भर में गैंगस्टरो के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 584 टिकानों पर छापेमारी की।
जानकारी अनुसार, ‘ गैंगस्टरों पर वार’ - पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरैक्टर जनरल ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए.जी. टी. एफ.) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहिया कर रही हैं।
मुहिम के 19वें दिन पुलिस टीमों ने 180 व्यक्तियों को दो हथियारों समेत गिरफ़्तार किया, जिस के साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक की कुल गिरफ्तारियों की संख्या 5290 हो गई है।
इसके इलावा 112 व्यक्तियों विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई, जबकि 266 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 11 भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप में ज़रुरी अपराधियों/ गैंगस्टरों बारे एंटी- गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर— 93946- 93946 के द्वारा रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी तरह के अपराध और अपराधिक गतिविधियों बारे सूह/ जानकारी भी सांझा कर सकते है।
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशे के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के 19वें दिन आज 95 नशे तस्करों को गिरफ़्तार किया गया और उनके कब्ज़े में से 12.3 किलो हेरोइन, 160 किलोग्राम भुक्की, 321 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 2640 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ सिफऱ् 343 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशे तस्करों की संख्या 48,096 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0