मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।