मृतक जगतार सिंह गोशा पिछले 20 वर्षों से इलाके में बेच रहे थे मौसमी सब्जियां; पुलिस ने कार चालक के साथी को पकड़ा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी
मृतक जगतार सिंह गोशा पिछले 20 वर्षों से इलाके में बेच रहे थे मौसमी सब्जियां; पुलिस ने कार चालक के साथी को पकड़ा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी
खबर खास | लुधियाना
लुधियाना के ईसा नगरी पुली इलाके में तेज रफ्तार और बेकाबू वरना कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस डिवीजन नंबर-2 के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में हुए हादसे में एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बूथगढ़ की ससराली कॉलोनी निवासी जगतार सिंह गोशा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 20 वर्षों से इसी इलाके में मौसमी सब्जियां और साग बेचने का काम कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शी रमेश बांगर के मुताबिक, वरना कार चला रहा युवक अनुभवहीन था और बताया जा रहा है कि वह गाड़ी चलाना सीख रहा था। इलाके में काफी भीड़ होने के बावजूद कार की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी।
हादसे के दौरान कार ने स्कूटर पर सब्जियां बेच रहे जगतार सिंह गोशा को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उन्हें स्कूटर समेत काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई।
इस हादसे में जगतार सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस डिवीजन नंबर-2 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी और अन्य कार्रवाई की जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0