राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज शाम राजभवन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी तथा देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर उपस्थित थीं।

खबर खास, शिमला :

इस रात्रिभोज में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री तथा मिनिस्टर-इन-वेटिंग विक्रमादित्य सिंह, शहरी विकास मंत्री राजेश धर्माणी तथा हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस. राणा भी शामिल हुए।
उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में लोकायुक्त सी.बी. बरोवालिया, मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान, जीओसी-इन-सी एआरटीआरएसी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक मनीष कुमार, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) पुरुषोत्तम तिवारी, प्रधान महालेखाकार सुशील कुमार और शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान शामिल थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई, जो आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को दर्शाती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0