विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में योगदान दिया और लोगों से भी इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आह्वान किया।