भारतीय टी-20 कप्तान ने पत्नी और बेटी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; मुलाकात को बताया देश की संस्कृति और परंपराओं का खूबसूरत प्रतीक
भारतीय टी-20 कप्तान ने पत्नी और बेटी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; मुलाकात को बताया देश की संस्कृति और परंपराओं का खूबसूरत प्रतीक
खबर खास | नई दिल्ली
भारतीय टी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दीपावली के पावन अवसर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात को सूर्यकुमार यादव ने अपने जीवन का एक "सौभाग्यशाली और दिल को छू लेने वाला पल" करार दिया है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और उनकी बेटी भी मौजूद थीं। क्रिकेटर ने प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता भेंट किया और इस मुलाकात की एक खूबसूरत फ्रेम की हुई तस्वीर भी साझा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए सूर्यकुमार ने भारतीय जर्सी पहनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री से मिलने तक के अपने पूरे सफर को याद किया। उन्होंने लिखा कि भारतीय जर्सी पहनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के सौभाग्य तक, ऐसे पल इंसान को अपने सफर, जिम्मेदारियों और अनगिनत आशीर्वादों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं। उन्होंने खुद को बेहद विनम्र, आभारी और भारतीय होने पर हमेशा गर्व महसूस करने वाला बताया।
इस बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस अवसर को देश की संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक खास पल बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसमें वह सूर्यकुमार यादव के परिवार के सदस्यों के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने भारत की 2024 और 2026 की टी-20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत के लिए 113 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3,272 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया है और 2025 में यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में भारत को खिताबी जीत दिलाई थी। मुंबई में जन्मे और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से ताल्लुक रखने वाले सूर्यकुमार यादव की यह मुलाकात खेल और देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश करती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0