हिमाचल के धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए गुरुवार को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के बाहर धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हुए।
खबर खास, धर्मशाला :
हिमाचल के धर्मशाला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए गुरुवार को धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा के बाहर धरना दिया। इस धरने में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस विधायकों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबारी की।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों को हटाकर उनकी जगह अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के चित्र का इस्तेमाल किया। यह संविधान निर्माता का अपमान और उपहास है।
इस मौके पर कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के वक्तंव्य की कांग्रेस निंदा करती है। उन्होंने कहा, अमित शाह सत्ता के नशे में इतना चूर हो गए कि देश को संविधान देकर चलना सिखाने वाले बाबा साहब का अपमान कर डाला। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पहले भी दलितों के खिलाफ थी और आज भी खिलाफ है। यही उसका असली चेहरा है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि संविधान निर्माता का कांग्रेस अपमान नहीं सहेगे। इसके विरोध में आज विधानसभा के बाहर सांकेतिक धरना दिया है।
गौर रहे कि संसद में भारत के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा, अभी एक फैशन हो गया है, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान पर देशभर में बवाल मच गया है और कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल ने भी इसे लेकर अमित शाह पर हमला बोला।
Comments 0