पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- सरकार की समिति आपत्तियों पर जवाब देने और सभी शंकाएं दूर करने के लिए तैयार है।
पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- सरकार की समिति आपत्तियों पर जवाब देने और सभी शंकाएं दूर करने के लिए तैयार है।
खबर खास | अमृतसर
पंजाब सरकार की सात सदस्यीय समन्वय समिति और श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति के बीच 18 नवंबर को अमृतसर में प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। श्री अकाल तख्त साहिब की समिति के प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे। यह बैठक जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026 के कुछ प्रावधानों पर उठाई गई आपत्तियों को लेकर बुलाई गई थी।
कानून के प्रावधानों पर चर्चा के लिए होनी थी बैठक
पंजाब सरकार की ओर से पेश किए गए इस कानून के कुछ प्रावधानों पर श्री अकाल तख्त साहिब ने आपत्तियां जताई थीं। इन्हीं आपत्तियों पर चर्चा करने और उनका समाधान तलाशने के लिए दोनों समितियों के बीच बैठक प्रस्तावित की गई थी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजाब सरकार की सात सदस्यीय समिति के सदस्य बैठक स्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा।
सरकार की समिति आपत्तियों का जवाब देने को तैयार
बैठक नहीं हो पाने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सरकार की समिति श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों का जवाब देने और शंकाओं को दूर करने के लिए पूरी तरह तैयार थी।
उन्होंने कहा कि इससे पहले हुई बैठकों में अधिनियम से जुड़े लगभग सभी मुद्दों पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए थे।
आमने-सामने बातचीत को बताया जरूरी
ज्ञानी रघबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि कानून को लेकर पैदा हुई गलतफहमियों और शंकाओं को दूर करने के लिए दोनों समितियों के बीच सीधी बातचीत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के एक साथ बैठकर आमने-सामने चर्चा करने से मतभेद दूर हो सकते हैं और किसी सहमति तक पहुंचने का रास्ता निकल सकता है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0