यूटी प्रशासन ने भवन निर्माण नियमों में किया संशोधन; मकान मालिक और आर्किटेक्ट निर्माण की तस्वीरें व स्व-प्रमाणन जमा कर हासिल कर सकेंगे डीपीसी की मंजूरी, मौके पर अधिकारियों का निरीक्षण अनिवार्य नहीं।
यूटी प्रशासन ने भवन निर्माण नियमों में किया संशोधन; मकान मालिक और आर्किटेक्ट निर्माण की तस्वीरें व स्व-प्रमाणन जमा कर हासिल कर सकेंगे डीपीसी की मंजूरी, मौके पर अधिकारियों का निरीक्षण अनिवार्य नहीं।
खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ में मकान या अन्य इमारतों का निर्माण करवाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। यूटी प्रशासन ने निर्माण के दौरान डैम्प प्रूफ कोर्स (डीपीसी) के स्तर पर मंजूरी के लिए एस्टेट ऑफिस की टीम का मौके पर आकर निरीक्षण करना अनिवार्य नहीं रखा है। इस फैसले का उद्देश्य निर्माण कार्य में होने वाली देरी को कम करना और भवन निर्माण की मंजूरी की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
तस्वीरें और प्रमाणपत्र जमा करके मिलेगी मंजूरी
संशोधित नियमों के तहत अब मकान मालिक या उनके आर्किटेक्ट निर्माण कार्य की तस्वीरें और जरूरी प्रमाणपत्र जमा करवाकर डीपीसी की मंजूरी हासिल कर सकेंगे। इससे निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एस्टेट ऑफिस की टीम के मौके पर पहुंचने और निरीक्षण करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
18 नवंबर को जारी हुई अधिसूचना
एस्टेट विभाग ने चंडीगढ़ भवन निर्माण नियमों में संशोधन करते हुए चंडीगढ़ भवन निर्माण (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। एस्टेट सचिव दीपर्वा लाकड़ा ने 18 नवंबर को इसकी अधिसूचना जारी की। संशोधित प्रावधान पूरे शहर में लागू होंगे।
स्व-प्रमाणन के आधार पर जारी माना जाएगा डीपीसी प्रमाणपत्र
नए प्रावधानों के अनुसार, निर्धारित दस्तावेज और निर्माण कार्य की तस्वीरें जमा करवाने के बाद स्व-प्रमाणन के आधार पर डीपीसी प्रमाणपत्र जारी माना जाएगा। इस चरण में मंजूरी देने के लिए एस्टेट विभाग की ओर से मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण करना अनिवार्य नहीं होगा।
पहले निरीक्षण के इंतजार में रुक जाता था निर्माण कार्य
पहले संपत्ति मालिकों को निर्माण स्थल पर एस्टेट ऑफिस की टीम के पहुंचने और काम की जांच करने का इंतजार करना पड़ता था। निरीक्षण और सत्यापन के बाद ही निर्माण के अगले चरण का काम शुरू किया जा सकता था। इस प्रक्रिया के कारण कई बार निर्माण कार्य में देरी होती थी और काम बीच में रुक जाता था।
डीपीसी का निर्माण में क्या है महत्व?
मकान निर्माण के दौरान नींव तैयार होने के बाद दीवारों का काम प्लिंथ यानी आधार स्तर तक किया जाता है। इसी चरण में डैम्प प्रूफ कोर्स (डीपीसी) की परत बिछाई जाती है, ताकि जमीन की नमी दीवारों में ऊपर की ओर न पहुंचे।
आगे का निर्माण शुरू करने से पहले प्रशासन से यह प्रमाणित करवाना जरूरी होता है कि निर्माण कार्य स्वीकृत भवन योजना के अनुसार किया गया है।
नए संशोधन के बाद मकान मालिक दस्तावेज जमा करवाकर और स्व-प्रमाणन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे भवन निर्माण की मंजूरी लेना पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और कम समय लेने वाला हो जाएगा।b
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026अमृतसर एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू
November 17, 2026मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले दो विमानों की टक्कर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
November 16, 2026
Comments 0