हिमाचल के पर्यटन स्थल चंबा के डलहौजी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के निजी होटल बॉबें पैलेस में मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या हो गई है। आरोपी चाकू से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर खास, डलहौजी (चंबा) :

बताया जा रहा है कि कुक और आरोपी हेल्पर को करीब एक सप्ताह पहले ही नौकरी पर रखा था। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना डलहौज़ी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया। मौके पर पाया गया कि युवक की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बॉम्बे पैलेस होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों में बीती रात को आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह बहस लड़ाई में बदल गई। रात करीब 1.30 बजे 22 साल के अमन ने अपने साथ काम करने वाले 26 साल के मनीष कुमार पर चाकू से हमला कर लहू-लुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। होटल के एक अन्य कर्मचारी रमन कुमार ने इसकी सूचना रात में ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम आधी रात में घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष को सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी शामिल किया गया है, ताकि मौके से सबूत जुटाए जा सके।
बताया जा रहा है कि मृतक मनीष कुमार चंबा के ही मेहला का रहने वाला था, जबकि आरोपी सलूणी का निवासी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मर्डर की असल वजह पता चल पाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0