गांव गढ़ी खजूरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 करोड़ 92 लाख 39 हजार की लागत से बनने वाले 14 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
गांव गढ़ी खजूरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 करोड़ 92 लाख 39 हजार की लागत से बनने वाले 14 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा हलके में तीन करोड़ 76 लाख 45 हजार रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
हरविन्द्र कल्याण ने आज घरौंडा हल्के के गांव भरतपुर में पीडब्ल्यूडी सड़क से श्मशान घाट तक के रास्ते का शिलान्यास किया। पंचायती राज विभाग द्वारा बनवाए जाने वाले 1278 मीटर लंबे इस रास्ते पर 57 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी। उन्होंने सदरपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भी शिलान्यास किया। इस पर 67 लाख 26 हजार रुपये की लागत आएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुंडी गढ़ी-गढ़ी खजूर सड़क से गांव बस्सी तक मंडी बोर्ड द्वारा बनवाई गई 220 मीटर लंबी संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 14 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इन पर 1 करोड़ 92 लाख 39 हजार रुपये की लागत आएगी। उन्होंने इसी गांव में पंचायती राज विभाग की ओर से एसएचजी के लिए बनवाये गए हॉल और महिला चौपाल में बनाए गए कमरे का भी उद्घाटन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सदरपुर गांव में उप-स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यमुना बैल्ट में चौपाल, स्कूल, गली, खेत के रास्ते, सामुदायिक केंद्र आदि के काफी विकास कार्य हुए हैं। बाढ़ से बचाव के लिए यमुना के तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है।
हरविन्द्र कल्याण ने इस मौके पर गांव की बेटियों को कड़े परिश्रम और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर वे अफसर बनें और गांव व राष्ट्र का नाम रोशन करें। पढ़ाई के लिए संसाधनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0