हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी।
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 13 जुलाई को अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर पर भिवानी में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ-साथ कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण व अन्य गणमान्य लोग विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। रणबीर गंगवा आज जगाधरी में एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार निरंतर संत व महापुरुषों को मान-सम्मान देने का कार्य कर रही है और यह जयंतियां सरकारी तौर पर राज्य स्तर पर मनाई जा रही हैं।
हाल ही में संत कबीरदास जयंती राज्य स्तर पर सिरसा में, महर्षि कश्यप जयंती इंद्री में, परशुराम जयंती रोहतक में, भगत धन्ना जयंती उचाना में मनाई गई और अन्य संतों व महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया गया है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को भिवानी में अराध्य देव महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती राज्य स्तर मनाई जाएगी। इस जयंती में हमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रजापति संगठन की ताकत भी दिखानी है और कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने का काम करना है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ग को सम्मान देने का काम कर रहे हैं। हर वर्ग को साथ लेकर हरियाणा प्रदेश को निरंतर उन्नति के पथ की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026
Comments 0