भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखने वाले स्थल और 'श्रीमद्भगवद्गीता' की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर वर्ष 2016 से मनाए जा रहा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस वर्ष 2024 में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस 9वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत एक अनूठे ढंग से की है, जब आयोजन के भागीदारी देश तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीशा कपुफी मोबेगा और भागीदारी राज्य ओडिशा के संस्कृति राज्य मंत्री सुर्यवंशी सूरज ने हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुए।