कैथल में जींद रोड स्थित गोशाला में गायों की मौत पर संज्ञान लेते हुए डीसी प्रीति ने वहां की व्यवस्था की निगरानी को लेकर एक कमेटी का गठन किया है।
कैथल में जींद रोड स्थित गोशाला में गायों की मौत पर संज्ञान लेते हुए डीसी प्रीति ने वहां की व्यवस्था की निगरानी को लेकर एक कमेटी का गठन किया है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
कैथल में जींद रोड स्थित गोशाला में गायों की मौत पर संज्ञान लेते हुए डीसी प्रीति ने वहां की व्यवस्था की निगरानी को लेकर एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को अध्यक्ष तथा जिला नगर आयुक्त द्वारा नामित प्रतिनिधि, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक, संबंधित गोशाला के प्रधान को सदस्य बनाया गया है।
डीसी ने कमेटी को निर्देश जारी किए हैं कि सयुंक्त रूप से मौके का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें और गोवंश की आवश्यकतानुसार मूलभूत सुविधाएं एवं समुचित प्रबंधों की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें, ताकि गोवंश की ठीक प्रकार से देखभाल हो सके। यह कमेटी प्रत्येक 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0