आईटी कंपनी ने कहा- पीईआरएम कार्यक्रम पर रोक से अमेरिकी कारोबार और ग्राहकों से जुड़े काम प्रभावित होने की संभावना नहीं; स्थानीय प्रतिभाओं को भर्ती करने पर रहेगा जोर
आईटी कंपनी ने कहा- पीईआरएम कार्यक्रम पर रोक से अमेरिकी कारोबार और ग्राहकों से जुड़े काम प्रभावित होने की संभावना नहीं; स्थानीय प्रतिभाओं को भर्ती करने पर रहेगा जोर
खबर खास | नई दिल्ली
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका में 15,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की अपनी योजना दोहराई है। कंपनी का कहना है कि स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम पर रोक लगने से उसके अमेरिकी कारोबार या ग्राहकों से जुड़े कामकाज पर खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।
आईटी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को अमेरिकी सरकार की ओर से स्थायी श्रम प्रमाणन (पीईआरएम) कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा के बाद यह बयान जारी किया। टीसीएस ने कहा कि वह अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से जारी सभी निर्देशों का पालन करेगी।
कंपनी के अनुसार, अमेरिका में उसकी भर्ती रणनीति मुख्य रूप से स्थानीय प्रतिभाओं को नौकरी देने पर केंद्रित है। कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी देशभर में फैले अपने स्थापित भर्ती नेटवर्क का भी इस्तेमाल करती है।
टीसीएस ने दोहराया कि अगले पांच वर्षों में 15,000 अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती करने की उसकी योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से अमेरिका में उसके स्थानीय कार्यबल को और मजबूती मिलेगी।
टीसीएस के अमेरिका में फिलहाल 31 कार्यालय और सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय कर्मचारी काम करते हैं।
कंपनी ने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों में उसने पीईआरएम कार्यक्रम के तहत बहुत कम आवेदन दाखिल किए थे और इनकी संख्या दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंची थी। इसी आधार पर कंपनी को उम्मीद है कि कार्यक्रम पर रोक से उसकी भर्ती रणनीति या ग्राहकों से जुड़े कामकाज पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ेगा।
हालांकि, टीसीएस ने स्पष्ट किया कि वह अमेरिकी श्रम विभाग की ओर से जारी सभी लागू निर्देशों का पालन करती रहेगी।
इस बीच, भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले की आलोचना की है। उनके बयान के बाद अमेरिका में इस नीति और विदेशी कर्मचारियों तथा रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर बहस और तेज हो गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0