हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज यहां उनके आवास संत कबीर कुटीर पर संयुक्त गणराज्य तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जांजीबार-तंजानिया की सूचना, संस्कृति, कला, युवा मामले और खेल मंत्री ताबिया मौलिद माविता और संयुक्त गणराज्य तंजानिया के उच्चायोग के पूर्णाधिकारी मंत्री फानूएल मथिया शामिल थे।