हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात की।