सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद विनेश के लिए एशियन गेम्स का रास्ता साफ, 30 मई से शुरू होने वाले ट्रायल्स में दिखाएंगी दम
सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद विनेश के लिए एशियन गेम्स का रास्ता साफ, 30 मई से शुरू होने वाले ट्रायल्स में दिखाएंगी दम
खबर खास | नई दिल्ली
स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली, जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2026 एशियन गेम्स के ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी। इस फैसले के साथ ही विनेश फोगाट 30 मई से शुरू होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए पात्र हो गई हैं।
सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने कहा, “अगर यह मामला किसी और का होता तो बात अलग होती। उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।” हालांकि अदालत ने इस बात पर भी गंभीर चिंता जताई कि खेलों से जुड़े विवादों को जिस तरह से अदालतों तक लाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। कोर्ट ने खेल संबंधी मामलों में बार-बार न्यायिक हस्तक्षेप को लेकर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई।
सुप्रीम कोर्ट यह टिप्पणी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई के दौरान कर रहा था, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसने विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दी थी।
सुनवाई के दौरान पीठ ने विनेश फोगाट से कहा, “आप एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन देश सबसे पहले आता है।”
न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा ने भी मामले पर कड़ी मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा, “यह मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का मामला नहीं है। यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से जुड़ा विषय है। अदालतों को ऐसे मामलों में इस तरह हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जिससे पूरे खेल कार्यक्रम की समय-सारिणी प्रभावित हो।”
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0