वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के वायरल क्लिप से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत; महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप।
वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के वायरल क्लिप से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत; महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप।
खबर खास | चंडीगढ़
पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह, जो भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता हैं, को महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में अदालत से राहत मिली है। चंडीगढ़ की जिला अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद योगराज सिंह ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था।
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत प्रदान कर दी। यह मामला वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक वायरल वीडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें योगराज सिंह द्वारा निभाए गए किरदार पर महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप के बाद शुरू हुआ विवाद
एफआईआर के अनुसार, 8 मई 2026 को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लुक्खे’ का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद व्यापक विवाद खड़ा हो गया।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता उज्ज्वल भसीन ने आरोप लगाया कि वीडियो में महिलाओं के प्रति अत्यंत अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उनका कहना है कि इस क्लिप ने जनभावनाओं को आहत किया तथा समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान का अपमान किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0