ऑटो, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार में तेजी; तेल आपूर्ति की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
ऑटो, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार में तेजी; तेल आपूर्ति की उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
खबर खास | नई दिल्ली
29 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1,000 अंकों की बढ़त के साथ लगभग 77,900 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी करीब 300 अंक चढ़कर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 24,300 के पार निकल गया। बाजार में ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में प्रमुख रूप से खरीदारी देखी गई, जिससे बाजार में मजबूती आई।
विशेषज्ञों के अनुसार, यूएई द्वारा तेल उत्पादक देशों के गठबंधन ओपेक और ओपेक+ से बाहर निकलने की घोषणा का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस कदम से कच्चे तेल की कीमतों पर ओपेक का नियंत्रण कमजोर पड़ने की संभावना है।
वैश्विक आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ सकती है, जिससे भारत जैसे बड़े आयातक देशों को फायदा होगा।
इस बीच, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। वैश्विक मांग में तेजी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) को लेकर बढ़ती चिंताओं ने तेल कीमतों में हालिया उछाल को बढ़ावा दिया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
चंडीगढ़ में पुलिस बूथ के पास 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, चार हमलावर फरार
November 17, 2026पंजाब में पुलिसकर्मियों की हत्याओं के पीछे कौन? ‘ऑपरेशन नूर’ के दावे से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
November 17, 2026गांवों के विकास से युवाओं के रोजगार तक, सीएम मान ने गिनाईं पंजाब सरकार की उपलब्धियां
November 16, 2026
Comments 0