उझाना और संभली में बनेंगी सीएचसी
उझाना और संभली में बनेंगी सीएचसी
खबर खास, चंडीगढ़:
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी , इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है।इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था , अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे यह भी बताया कि जींद जिला के गांव उझाना तथा करनाल जिला के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है , इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।
आरती सिंह ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र , पीएचसी , सीएचसी या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो , उस गाँव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक , सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0